गोंड आदिवासी समाज का भी अपना भवन होगा : सरयू

शहादत दिवस पर गोंड समाज ने विरांगना रानी दुर्गावती को किया याद

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टुइलाडुंगरी स्थित गुरुद्वारा हॉल में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ने रानी दुर्गावती का शहादत दिवस मनाया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक व सम्मानित अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे मौजूद थे. मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि गोंड आदिवासी समाज का भी अपना सामाजिक भवन होगा. इस दिशा में आवश्यक पहल कर दिया गया. समाज का भवन बनने से सामाजिक गतिविधियों को संचालन करने में सहूलियत होगी. पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने रानी दुर्गावती के बलिदान को याद किया और गोंड समाज के जीवन के उत्थान के लिए मार्गदर्शन दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के अध्यक्ष दिनेश शाह गोंड व मंच संचालन साहिल अस्थाना ने किया. इस अवसर पर काफी संख्या में समाज के महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >