Jamshedpur news. बांस एवं मोरिंगा बागवानी परियोजना में नहीं लगे थे साइट इंफॉर्मेशन बोर्ड

चाकुलिया प्रखंड की विभिन्न विकास योजनाओं का डीडीसी ने किया भौतिक निरीक्षण, कार्य प्रगति को लेकर दिए निर्देश

Jamshedpur news.

चाकुलिया प्रखंड के ग्राम पंचायत जुग्गीशोल अंतर्गत ग्राम मुड़ाठाकुरा तथा ग्राम पंचायत भातकुंडा अंतर्गत ग्राम काशियाबेड़ा का भ्रमण कर डीडीसी नागेंद्र पासवान ने ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत पीएम जन मन योजना, अबुआ आवास, पीएम आवास योजना तथा मनरेगा योजनाओं का बुधवार को भौतिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि ग्राम पंचायत जुग्गीशोल में प्रधानमंत्री जन मन योजना अंतर्गत अधिकांश आवासों का कार्य लिंटेल लेवल तक पूर्ण हो चुका है. डीडीसी ने इसे जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया. ग्राम पंचायत भात कुंडा अंतर्गत ग्राम काशियाबेड़ा में पीएम जन मन योजना के अधिकांश आवास लिंटेल स्तर से ऊपर उठ चुके हैं. इसे भी शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश पंचायत सचिव एवं आवास योजना के प्रखंड समन्वयक को दिया गया.

इसके अतिरिक्त डीडीसी द्वारा मनरेगा अंतर्गत बांस बागवानी एवं मोरिंगा बागवानी परियोजना का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में स्थल पर साइट इंफॉर्मेशन बोर्ड नहीं पाया गया, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सीआइबी लगाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ चाकुलिया, संबंधित पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, रोजगार सेवक एवं प्रखंड समन्वयक (आवास योजना-ग्रामीण) उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >