Jamshedpur News : सीतारामडेरा : आपसी विवाद में चाकू से हमला, एक युवक जख्मी

Jamshedpur News : सीतारामडेरा थानांतर्गत उरांव बस्ती में नशे की हालत में दो गुटों में मारपीट हो गयी. मारपीट में राजा लोहार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

Jamshedpur News :

सीतारामडेरा थानांतर्गत उरांव बस्ती में नशे की हालत में दो गुटों में मारपीट हो गयी. मारपीट में राजा लोहार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले काे शांत कराया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोलू अपने कुछ दोस्तों के साथ नशा कर रहा था.

उसी दौरान एक मोबाइल फोन को लेकर गोलू और राजा के बीच बहस हो गयी. उसी दौरान गोलू तिर्की ने चाकू से राजा पर हमला कर दिया. जिससे वह जख्मी हो गया. राजा ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी. पुलिस गोलू और उसके साथियों की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >