सिदगोड़ा सूर्य मंदिर शंख मैदान में रुका सौदर्यीकरण का काम

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर शंख मैदान में मंदिर कमेटी के विरोध व आपत्ति के कारण प्रस्तावित सौदर्यीकरण का काम शुरू नहीं हो पाया है

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर शंख मैदान में मंदिर कमेटी के विरोध व आपत्ति के कारण प्रस्तावित सौदर्यीकरण का काम मंगलवार को भी शुरू नहीं हो पाया. वहीं काम शुरू नहीं हो पाने या मौजूदा स्थिति की कोई रिपोर्ट तैनात दंडाधिकारी ने वरीय पदाधिकारी को नहीं दी है. एसडीओ पारूल सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे तक दंडाधिकारी की रिपोर्ट नहीं मिलने पर तैनात दंडाधिकारी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >