Jamshedpur News : सिदगोड़ा : युवकों ने घर में घुसकर की मारपीट, एक गिरफ्तार

Jamshedpur News : सिदगोड़ा 1- नंबर बस्ती सुखिया रोड में गुरुवार की शाम क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद युवकों ने राम कुमार सिंह के घर में घुसकर उनके बेटे राहुल कुमार के साथ मारपीट की.

Jamshedpur News :

सिदगोड़ा 1- नंबर बस्ती सुखिया रोड में गुरुवार की शाम क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद युवकों ने राम कुमार सिंह के घर में घुसकर उनके बेटे राहुल कुमार के साथ मारपीट की. इस दौरान राहुल कुमार को गंभीर चोट लगी. उनका टीएमएच में इलाज चल रहा है.

इस मामले में राम कुमार सिंह ने सिदगोड़ा थाना में ऋतिक सिंह, अमित सिंह,अनुभव सिंह, उत्कर्ष सिंह, आशीष रंजन उर्फ दीपू समेत 40 अन्य के खिलाफ घर में घुसकर लाठी-डंडा, तलवार समेत ईंट व पत्थर से बेटे पर हमला करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी आशीष रंजन उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आशीष रंजन के पिता सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हैं. सिदगोड़ा थाना में पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आशीष रंजन को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >