Jamshedpur News : सिदगोड़ा : जैप-6 में बैरक की छत से गिरने से सिपाही की मौत, पिता ने कही ये बात

Jamshedpur News : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित जैप-6 परिसर में बैरक की तीसरी मंजिल की छत से गिरने से आरक्षी यशवंत कुमार सिंह की मौत हो गयी. घटना बुधवार देर रात की बतायी जा रही है.

सुबह मिला शव, परिजनों के आने तक दिनभर घटनास्थल पर ही पड़ा रहा, देर शाम पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Jamshedpur News :

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित जैप-6 परिसर में बैरक की तीसरी मंजिल की छत से गिरने से आरक्षी यशवंत कुमार सिंह की मौत हो गयी. घटना बुधवार देर रात की बतायी जा रही है. गुरुवार तड़के जब अन्य जवान बैरक से बाहर निकले, तो यशवंत का शव जमीन पर पड़ा देखा. घटना की सूचना मिलते ही जैप-6 के पदाधिकारी और एसोसिएशन के सदस्य मौके पर पहुंचे. यशवंत कुमार सिंह पलामू (डाल्टेनगंज) के पाटन के निवासी थे और उनके दो बच्चे हैं. वे वर्ष 2015 से जैप-6 में पदस्थापित थे.

शव मिलने के बाद अधिकारियों ने परिजनों को सूचना दी. परिजनों ने उनके पहुंचने तक शव नहीं उठाने को कहा, जिसके कारण सुबह से शाम तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा. गुरुवार शाम परिजनों के पहुंचने के बाद सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.जांच के दौरान बैरक की छत पर यशवंत का मोबाइल, चप्पल और बिस्तर मिला. जवानों के अनुसार, बुधवार रात खाना खाने के बाद यशवंत बैरक में सोने गये थे, लेकिन कूलर खराब होने के कारण वे छत पर सोने चले गये. इसी दौरान वह गिर गये होंगे, जिससे उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी. सुबह करीब चार बजे ड्यूटी पर निकले जवानों ने शव देखा. पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जायेगा.

2010 बैच के आरक्षी थे यशवंतजैप-6 के जवान यशवंत कुमार सिंह 2010 बैच के आरक्षी थे. चार साल झारखंड जगुआर में पदस्थापित रहने के बाद वर्ष 2015 में जैप-6 में योगदान दे रहे थे.

सिपाही की मौत मामले में पिता का बयान

सिपाही के पिता बिगावन सिंह ने बताया कि बेटे के छत से गिर कर मरने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद वे लोग पलामू से जमशेदपुर जैप-6 पहुंचे. जहां पहुंचने के बाद उन्होंने बेटे के शव को देखा. उन्हें शक था कि उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई है. जब बेटे के शव को देखने के बाद उन्हें लगा कि छत से गिरने पर ही उसकी मौत हुई है, तो उन्होंने शव को उठाने की बात कही. इस मामले में उन्होंने सिदगोड़ा थाना में लिखित आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि बेटे यशवंत कुमार सिंह की मौत के मामले में किसी का कोई दोष नहीं है.

वहीं सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि सिपाही यशवंत कुमार सिंह के पिता बिगावन सिंह के बयान पर सिदगोड़ा थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. देर शाम होने के कारण शव को शीतगृह में रख दिया गया है. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद सिपाही यशवंत कुमार सिंह के शव को उनके पैतृक आवास ले जाया जायेगा.

कोट…

बैरक की छत से गिरने से जवान की मौत हुई है. घरवालों ने शव उठाने से मना किया था, इस कारण शाम में घरवालों के पहुंचने के बाद सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा है. जवान छत पर अकेला सोया था. मामले की जांच की जा रही है.

राजेश कुमार, कमांडेंट, जैप-6B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >