बीमार किशोरी की झाड़-फूंक से बिगड़ी स्थिति, समाजसेवी ने पहुंचाया अस्पताल

घाटशिला में 15 दिनों से बीमार किशोरी का परिजन झाड़-फूंक करवा रहे थे। समाजसेवी ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू हो गया है।


संवाददाता, गालूडीह घाटशिला प्रखंड की बड़ाखुर्शी पंचायत अंतर्गत दारीसाई सबर बस्ती की 17 वर्षीय किशोरी उर्मिला सबर पिछले 15 दिनों से बीमार है. परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय भिलाई पहाड़ी में झाड़-फूंक करवा रहे थे. स्थानीय एएनएम शिखा सामंत और सहिया पार्वती दास किशोरी की निगरानी कर रही थीं. जानकारी मिलते ही पुतड़ू गांव के समाजसेवी मंगल कर्मकार ने शनिवार को 108 एंबुलेंस बुलाकर किशोरी को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया है.

अंधविश्वास और कुपोषण से उजड़ रही सबर बस्तीग्रामीणों के अनुसार, आर्थिक तंगी, अशिक्षा और अंधविश्वास के कारण आज भी कई सबर परिवार बीमारी की स्थिति में डॉक्टरों के बजाय ओझा-गुनी का सहारा लेते हैं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है. कभी दारीसाई सबर बस्ती में 20 से अधिक परिवार निवास करते थे, लेकिन अब यहां बमुश्किल एक दर्जन परिवार बचे हैं. कई घर ऐसे हैं जहां कोई चिराग जलाने वाला नहीं बचा है. अत्यधिक शराब का सेवन, पौष्टिक आहार (कुपोषण) का अभाव और बीमार होने पर समय पर इलाज न कराना सबरों की घटती आबादी का मुख्य कारण है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mdparwez

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >