जमशेदपुर: सावन माह में कांवड़ियों और रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने महादेवशाल स्टेशन पर कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है. यह व्यवस्था 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी.
रेलवे की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, इस समय के दौरान 24 ट्रेनें महादेवशाल स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेंगी. इससे सावन में महादेवशाल जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी राहत मिलेगी.
मेमू पैसेंजर ट्रेनों को भी मिलेगा ठहराव
यात्रियों की सुविधा के लिए चक्रधरपुर-राउरकेला सारंडा मेमू (68025-68026) और टाटानगर-राउरकेला मेमू (68043-68044) को भी महादेवशाल स्टेशन पर ठहराव दिया गया है.
सारंडा मेमू सुबह 06:57 बजे और शाम 5:15 बजे महादेवशाल स्टेशन पर रुकेगी. वहीं, टाटानगर-राउरकेला मेमू शाम 5:21 बजे और सुबह 06:19 बजे यहां ठहरेगी.
रेलवे ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन की समय-सारणी देखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं.
ठहराव वाली प्रमुख ट्रेनें और समय
बामरा-राउरकेला वीकली एक्सप्रेस (18051-18052) - सुबह 10:08 बजे और दोपहर 15:10 बजे.
दानापुर-दुर्ग एक्सप्रेस (13288-13287) - सुबह 09:47 बजे और शाम 4:17 बजे.
हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस (12871-12872) - सुबह 11:57 बजे.
पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477-18478) - सुबह 07:24 बजे और दोपहर 15:45 बजे.
हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस (18005-18006) - दोपहर 3:54 बजे और रात 10:38 बजे.
टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189-18190) - सुबह 06:38 बजे.
टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109-18110) - सुबह 08:56 बजे और शाम 5:23 बजे.
टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113-18114) - रात 9:05 बजे और सुबह 02:03 बजे.
एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (18029-18030) - सुबह 04:29 बजे और रात 9:36 बजे.
रेलवे के इस फैसले से सावन के दौरान महादेवशाल जाने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.
