Jamshedpur News : किराया वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे सैरात दुकानदार

Jamshedpur News : शहर के सैरात बाजारों में दुकानों के किराये में की गयी वृद्धि ने एक बार फिर विवाद का रूप ले लिया है.

जेएनएसी के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की

Jamshedpur News :

शहर के सैरात बाजारों में दुकानों के किराये में की गयी वृद्धि ने एक बार फिर विवाद का रूप ले लिया है. गुरुवार को शहर के सैरात बाजारों के दुकानदारों ने जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले जेएनएसी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की. एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू के नेतृत्व में सैकड़ों दुकानदार जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए जेएनएसी कार्यालय पहुंचे. दुकानदारों का आरोप है कि जेएनएसी द्वारा किराया बढ़ाने का फरमान पूरी तरह से अनुचित है. प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किराया वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की.

अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि यह पहली बार नहीं है. जब किराये को लेकर विवाद हुआ है. पूर्व में भी किराया बढ़ाने की कोशिश हुई थी, लेकिन जिला प्रशासन के हस्तक्षेप और दुकानदारों के कड़े विरोध के बाद राहत दी गयी थी. दुकानदारों का कहना है कि वे पहले से ही विभिन्न करों और व्यापारिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं. दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने किराया वृद्धि का फैसला वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में शहर के सभी बाजार बंद कर उग्र आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >