बाराद्वारी मैदान में 29 को शहनाज अख्तर बहायेंगी भक्ति की बयार

ओल्ड बाराद्वारी मैदान में सावन माह की दूसरी सोमवारी (29 जुलाई) को श्री नीलकंठ महादेव संघ के बैनर तले प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर व लिटिल आर्यन बाबू भक्ति की बयार बहायेंगे.

नीलकंठ महादेव संघ सावन की दूसरी सोमवारी को करेगा भजन संध्या, 10 फीट के बर्फ से तैयार होगा शिवलिंग, लिटिल आर्यन बाबू भी रहेंगे साथ

जमशेदपुर :

ओल्ड बाराद्वारी मैदान में सावन माह की दूसरी सोमवारी (29 जुलाई) को श्री नीलकंठ महादेव संघ के बैनर तले प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर व लिटिल आर्यन बाबू भक्ति की बयार बहायेंगे.आयोजन में 10 फीट के बर्फ से तैयार शिवलिंग आकर्षण का केंद्र होगा. भजन संध्या में आनेवाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था संघ द्वारा की जायेगी. भजन संध्या में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की जा रही है. भजन संध्या के लिए किसी प्रकार का पास आवंटित नहीं किया जा रहा है. पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर श्रोता कुर्सियों पर आसीन हो सकते हैं. संघ के वरिष्ठ सदस्य पंकज कुमार ने बताया कि दूसरी सोमवारी को भजन संध्या का यह आठवां साल है. इस अवसर पर महा भंडारा का भी आयोजन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >