रोमा साहनी को हेड प्रोक्योरमेंट जमशेदपुर (डिलीवरी मैनेजमेंट) की जिम्मेदारी
Jamshedpur News :
टाटा स्टील में कई अधिकारियों का तबादला किया गया है. एक मई से कई अधिकारियों की रिपोर्टिंग, पद समेत उनके कार्यक्षेत्र को बदला गया है. आइएल-2 स्तर के अधिकारी मणिकांत नायक को टाटा स्टील स्पेशल इकॉनॉमिक जोन लिमिटेड में डेपुटेशन पर भेजा गया है. उनका डेपुटेशन 30 जून 2028 तक के लिए किया गया है. वहीं, प्रोक्योरमेंट विभाग में कई सारे बदलाव किये गये हैं. इसको 1 मई से लागू किया जायेगा. टाट स्टील के हेड प्रोक्योरमेंट जमशेदपुर अशोक कुमार को हेड प्रोक्योरमेंट इलेक्ट्रिकल के तौर पर तबादला किया गया है. वहीं, ओएमक्यू के हेड प्रोक्योरमेंट रोमा साहनी को हेड प्रोक्योरमेंट जमशेदपुर डिलीवरी मैनेजमेंट के तौर पर कर दिया गया है. वहीं, हेड प्रोक्योरमेंट ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट के पद पर सिद्धार्थ सोनकर को प्रमोशन दिया गया है. वे अभी सीनियर एरिया मैनेजर प्रोक्योरमेंट थे. टाटा स्टील के वन आइटी विभाग में भी बदलाव किया गया है. इसके तहत हेड आइटी सर्विसेज न्यू मैटेरियल बिजनेस संतोष कुमार को जमशेदपुर से ही कामकाज देखने को कहा गया है. इसी तरह हेड आइटी सर्विसेज ग्रुप रिपोर्टिंग इंद्रणील मजुमदार को कोलकाता से अपना पदभार संभालने को कहा गया है. टाटा स्टील मेरामंडली के हेड कोक प्लांट आयरन मेकिंग आशीष अग्रवाल को हेड प्रोसेस ऑटोमेशन आयरन मेकिंग मेरामंडली बनाया गया है.
टीएमएच व मेडिकल डिवीजन में भी बदलाव
टाटा स्टील के मेडिकल सर्विसेज और टीएमएच के चिकित्सकों को भी इधर से उधर किया गया है. इसके तहत इमरजेंसी की जूनियर रजिस्ट्रार डॉ रेणुका साव को गैस्ट्रोन्ट्रोलॉजी डिपार्टमेंट में पदस्थापित किया गया है. वे कंसल्टेंट के तौर पर काम करेंगी. वहीं, वेस्ट बोकारो के मेडिकल सर्विसेज के सीनियर रजिस्ट्रार डॉ विजय कुमार को टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट का प्लांट मेडिकल ऑफिसर बनाया गया है. सीनियर रजिस्ट्रार इमरजेंसी सर्विसेज डॉ प्रत्युष आनंद को टीएमएच क्लिनिक में भेजा गया है. वहीं, सीनियर रजिस्ट्रार डॉ दिब्येंदू पात्रा को टीएमएच क्लिनिक से इमरजेंसी सेवाएं देने के लिए टीएमएच लाया गया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.