सेरसा सीकेपी ने रैमसन डेवलपर्स को सात विकेट से दी मात

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ऑफिस लीग के एक मैच में सेरसा सीकेपी की टीम ने रैमसन डेवलपर्स को सात विकेट से मात दी.

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ऑफिस लीग के एक मैच में सेरसा सीकेपी की टीम ने रैमसन डेवलपर्स को सात विकेट से मात दी. रैमसन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में दस विकेट पर 125 रन बनाये. अंकुश अमन ने 26 और मोहित कुमार राय ने 23 रन बनाये. सेरसा के विवेक कुमार ने चार व शिवम कुमार तीन विकेट लिये. जवाब में सेरसा की टीम 17.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर मैच जीत लिया. सौरभ चंदा ने 48 और चंदन मुखी ने 28 रन बनाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >