Senior national handball vishal refree: विशाल कुमार निभायेंगे रेफरी की भूमिका

उत्तरप्रदेश के हाथरस में 31 मार्च से लेकर पांच अप्रैल तक 52वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. उत्तरप्रदेश के हाथरस में 31 मार्च से लेकर पांच अप्रैल तक 52वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में अरका जैन यूनिवर्सिटी सिटी के खेल सहायक विशाल कुमार रेफरी की भूमिका निभायेंगे. विशाल कुमार की इस उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, खेल विभाग एवं छात्रों ने हर्ष व्यक्त किया है. हाल ही में हैंडबॉल में एनआइएस सर्टिफिकेट हासिल करने वाले विशाल कुमार एक क्वालिफाइड रेफरी हैं. अंतरराष्ट्रीय कोच डॉ हसन इमाम मलिक, इमरान मसूद, सैयद शमीम व अशफाक अहमद ने विशाल को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >