14 अप्रैल को कोल्हान में सरायकेला क्षेत्र के नारानबेड़ा से होगा सेंदरा पर्व का आगाज

कोल्हान में इस साल सेंदरा पर्व 14 अप्रैल से शुरू हो रहा है. झारखंड में बंगाल और ओडिशा से भी लोग कोल्हान में सेंदरा के लिए आते हैं.

जमशेदपुर, दशमत सोरेन : कोल्हान में इस वर्ष दिसुआ सेंदरा पर्व का आगाज 14 अप्रैल को हो रहा है. दिसुआ सेंदरा पर्व का शुभारंभ सरायकेला जिले के नारानबेड़ा पहाड़ी से किया जाता है. इसके साथ ही अन्य प्रमुख पहाड़ियों में सेंदरा अर्थात् शिकार खेलना शुरू हो जायेगा.

सेंदरा के लिए ओडिशा, बंगाल के लोग भी आते हैं सरायकेला

इस दिसुआ सेंदरा पर्व में केवल सरायकेला क्षेत्र के लोग ही नहीं, बल्कि ओडिशा व पश्चिम बंगाल के भी लोग आते हैं. नारानबेड़ा में 13 अप्रैल की शाम तक पहाड़ी की तलहटी में दिसुआ सेंदरा वीर पहुंच जायेंगे. पहाड़ी की तलहटी में रात्रिविश्राम करने के बाद 14 अप्रैल तड़के पहाड़ी पर शिकार खेलने के लिए चढ़ जायेंगे. दिन भर घने जंगलों में शिकार खेलने के बाद सूर्यास्त से पहले पहाड़ी की तलहटी में लौट आयेंगे. यहां से सभी अपने-अपने घरों को लौट जायेंगे.

आदिवासी-मूलवासी समाज में सेंदरा पर्व का है खास महत्व

आदिवासी-मूलवासी समाज का पहाड़ पर जाकर शिकार खेलना मुख्य मकसद नहीं होता. शिकार से पहले वन देवी-देवता का आवाहन किया जाता है. उनकी पूजा-अर्चना करने के बाद शिकार खेलने की अनुमति मांगी जाती है. इतना ही नहीं, इस दौरान वन देवी-देवताओं से अच्छी बारिश की कामना भी की जाती है. इस तरह आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए सेंदरा अर्थात् शिकार पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है.

वीर सिंगराई का होता है आयोजन

शिकार पर्व की पूर्व संध्या पर पहाड़ी की तलहटी में दिसुआ सेंदरा वीरों का जमावड़ा होता है. इस दौरान रात में वीर सिंगराई का आयोजन होता है. यह आदिवासी समाज की सामाजिक पाठशाला है. इसमें वीर सिंगराई को प्रस्तुत करने वाले कलाकार विभिन्न पौराणिक कथाओं को मनोरंजक तरीके से नाच-गाकर बताते हैं. इसी अंदाज में युवाओं को सामाजिक जीवन के बारे में बताया जाता है, ताकि उन्हें पारिवारिक व सामाजिक ज्ञान प्राप्त होता है.

Also Read : दलमा-आसनबनी में दलमा बुरू सेंदरा दिसुआ समिति की बैठक सात को

लो बीर दोरबार में सामाजिक मुद्दों पर होता है मंथन

सेंदरा पर्व के दौरान कुछेक जगहों पर लो बीर दोरबार का भी आयोजन होता है. यह सामाजिक, सांस्कृतिक व न्यायिक जनसभा होती है. इसमें दिसुआ लोग शामिल होते हैं. इसमें स्वशासन व्यवस्था के माझी बाबा से लेकर परगना व देश परगना समेत समाज के बुद्धिजीवी शामिल होते हैं. इस दौरान समाज में नित नये बदलाव समेत अन्य बिंदुओं पर दिसुआ समाज के लोग अपने-अपने क्षेत्र की बातों को रखते हैं. लो बीर दोरबार में दिसुआ समाज के लोग मिलकर समस्या का समाधान निकालते हैं.

कहां-कहां होगा सेंदरा पर्व

  • नारानबेड़ा (सरायकेला)
  • पालना जंगल (चांडिल)
  • दलमा (जमशेदपुर)
  • रोडो (घाटशिला)
  • बुढ़ाबुढ़ी जंगल (पीपला क्षेत्र)
  • आरा: बुरू (नरवा)
  • रूवाम (मुसाबनी)
  • चंगुवा (ओडिशा)
  • डाबरा (ओडिशा)
  • अयोध्या (पुरुलिया)
  • मरांगबुरू (पारसनाथ)

Also Read : झारखंड : पारसनाथ पर्वत पर चार मई से शुरू हो रहा तीन दिवसीय सेंदरा पर्व, तैयारी पूरी, वन विभाग अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >