jamshedpur news : डुमरिया-मारांगसोंगा गांव में बहिष्कृत पांच परिवारों ने प्रशासन से लगायी सुरक्षा की गुहार

जनता दरबार में आये पीड़ितों ने बतायीं अपनी परेशानियां, डीडीसी ने मामले की जांच का दिया आदेश

jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित डुमरिया-मारांगसोंगा गांव में बहिष्कृत पांच परिवार मंगलवार को प्रशासन के जनता दरबार पहुंचे. उन्होंने अमानवीय पाबंदियां लगाने व जान का खतरा बताते हुए मामले में अविलंब हस्तक्षेप की गुहार लगायी. साथ ही बताया कि सोमवार को भी उन्होंने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी. इधर, डीसी की अनुपस्थिति में डीडीसी नागेंद्र पासवान ने पूरे मामले में जांच का आदेश दिया है. साथ ही जांच के लिए घाटशिला एसडीओ को दोनों पक्षों से बात करने निर्देश दिया. सामाजिक बहिष्कार के अलावा जनता दरबार में गांवों में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब, सार्वजनिक कुओं व चापाकलों का पानी के प्रदूषित होने के भी मामले आये. इसके साथ एक परिवार थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के उपचार के लिए आर्थिक सहयोग की मांग लेकर पहुंचा. इसके अलावा कई अभिभावकों ने निजी विद्यालयों में बीपीएल कोटा के तहत नामांकन में आ रही दिक्कतों से प्रशासन को अवगत कराया. डीडीसी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को समस्याएं जल्द दूर कराने के निर्देश दिये. साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के निष्पादन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

AKHILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >