जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की खेल शाखा की ओर से सीतारामडेरा कम्युनिटी सेंटर में दो दिवसीय अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग का आयोजन किया गया. इसमें 98 बालिका बॉक्सर रिंग में उतरीं और अपना दमखम दिखाया. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, जेबीए के सचिव आनंद बिहारी दुबे, आरके वर्मा व अन्य लोग मौजूद थे. प्रतियोगिता के अंडर-12 आयु वर्ग में कार्तिका कुमारी बेस्ट बॉक्सर व श्रेया मलिक सर्वश्रेष्ठ चैलेंजर बनी. अंडर-14 आयु वर्ग में राधिका कुमारी बेस्ट बॉक्सर व निशा उरांव सर्वश्रेष्ठ चैलेंजर बनी. अंडर-17 आयु वर्ग में प्रीना गोप बेस्ट बॉक्सर व पायल नायक सर्वश्रेष्ठ चैलेंजर, 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आरती कुमारी लोहार व राधा कुमारी क्रमश: बेस्ट बॉक्सर व सर्वश्रेष्ठ चैलेंजर बनी.
Asmita boxing : अस्मिता बॉक्सिंग लीग में बालिकाओं दिखाया दम
सीतारामडेरा कम्युनिटी सेंटर में दो दिवसीय अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग का आयोजन किया गया.
