Rk Mission chess tournament : विक्की कुमार व हर्ष ने जीता खिताब

जमशेदपुर. रामकृष्ण मिशन स्कूल, बिष्टुपुर में मंगलवार को इंटर रामकृष्ण मिशन स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. रामकृष्ण मिशन स्कूल, बिष्टुपुर में मंगलवार को इंटर रामकृष्ण मिशन स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन आरके मिशन बिष्टुपुर की प्राचार्या के रजनी ने किया. सीनियर वर्ग में सिस्टर निवेदिता इंग्लिश स्कूल, बर्मामाइंस के विक्की कुमार विनर रहे और आरके मिशन बिष्टुपुर की प्रीति कुमारी उपविजेता रही. जूनियर वर्ग में रामकृष्ण मिशन लेडी इंद्र सिंह इंग्लिश स्कूल, टेल्को के हर्ष कुमार विजेता बने. सिस्टर निवेदिता इंग्लिश स्कूल, बर्मामाइंस के शिवम कुमार दूसरे स्थान पर रहे. विजेताओं को रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सोसाइटी के सेक्रेटरी स्वामी अमृतरूपानंदजी महाराज ने किया. मौके पर इंटरनेशनल ऑर्बिटर चंदन कुमार प्रसाद, चिरंजी लाल, पायल गांधी, अमन चौबे, दीपक कुमार श्रीवास्तव व अन्य लोग मौजूद थे. टूर्नामेंट में कुल 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >