पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल टीम का सलेक्शन ट्रायल कल

East singhbhum basketball : धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में 22-24 नवंबर तक 24वीं झारखंड सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में 22-24 नवंबर तक 24वीं झारखंड सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल टीम (महिला व पुरुष) का सलेक्शन ट्रायल रविवार दस नवंबर को धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में सुबह सात बजे से शुरू होगा. इस ओपन सलेक्शन ट्रायल में पूरे जिले से स्कूल, कॉलेज, क्लब व यूनिट के महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं. सलेक्शन के आधार पर चुने जाने वाले खिलाड़ी आगामी चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम जिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रदीप मुखर्जी ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >