Jamshedpur News : गोलमुरी में शिक्षक को अगवा करने के मामले में दूसरा युवक गिरफ्तार

गोलमुरी न्यू डीएस फ्लैट निवासी शिक्षक उदित प्रधान को अगवा कर सात घंटे तक शहर में घुमाने व रुपये छिनतई करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Jamshedpur News :

गोलमुरी न्यू डीएस फ्लैट निवासी शिक्षक उदित प्रधान को अगवा कर सात घंटे तक शहर में घुमाने व रुपये छिनतई करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दूसरा आरोपी सिदगोड़ा विजय नगर ए ब्लाक निवासी धीरज कुमार पासवान उर्फ आयुष है. इस मामले में पूर्व में पुलिस ने सुंदरनगर निवासी रोहित शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त कार भी बरामद की थी.

पुलिस इस मामले में अन्य युवकों की तलाश में जुटी है. मालूम हो कि गत सात मई को शिक्षक उदित प्रधान को टिनप्लेट काली मंदिर के पास से कार में अगवा कर सात घंटे तक शहर में घुमाने के बाद बिष्टुपुर कांतिलाल अस्पताल के पीछे सुनसान स्थल पर छोड़ दिया गया था. इस बीच आरोपियों ने कार में उदित प्रधान के साथ मारपीट कर जेब से रुपये निकाल लिये थे. उनके एटीएम कार्ड से खाते से भी रुपये की निकासी कर ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >