जमशेदपुर. मानगो शंकोसाई में पूर्वी सिंहभूम आर्ट ऑफ गिविंग की ओर से एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर में जिले के वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में जिले के वैसे वॉलीबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. जिन्होंने हाल ही में नेशनल प्रतियोगिताओं में शिरकत करते हुए जिले नाम रोशन किया है. सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में तृप्ति मिंज, बबलू महतो, वैष्णवी, अंशु प्रसाद,सत्यम बाग, रोनी भट्टाचार्य, प्रेम कुमार यादव, पलक मिंज, मनीषा सुंडी, शांति सोरेन, अनिता यादव. कुशी कुमारी, कनिष्का वी, देवशीष राय व रवि सिंह शामिल है. सम्मान समारोह में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी पी विजय कुमार, अरशद अली, अमरीक सिंह, हरेराम सिंह व आरके मिश्रा शामिल हुए.
jamshedpur volleyball: जिले के वॉलीबॉल खिलाड़ी हुए सम्मानित
मानगो शंकोसाई में पूर्वी सिंहभूम आर्ट ऑफ गिविंग की ओर से एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
