जुगसलाई : मवेशी को बचाने के चक्कर में स्कूटी सवार जख्मी

जुगसलाई : मवेशी को बचाने के चक्कर में स्कूटी सवार जख्मी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जुगसलाई में मवेशी को बचाने के चक्कर में स्कूटी सवार युवक राकेश शर्मा गिर कर जख्मी हो गया. राकेश को घूटने में चोट लगी है. घटना मंगलवार दोपहर की है. घटना के संबंध में राकेश ने बताया कि वह स्टेशन से बिष्टुपुर की ओर जा रहा था. उसी दौरान स्टेशन मेन रोड में उनकी स्कूटी के सामने अचानक से दो मवेशी आपस में लड़ते -लड़ते आ गया. जिसे बचाने के चक्कर में उसने स्कूटी स्किट कर गयी, जिससे वह गिर कर जख्मी हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे उठाकर सड़क से किनारे किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >