Jamshedpur News : सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस को कल रेलमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, जानिये रूट

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव छह जून को कोलकाता के राज्य सचिवालय ”नवान्न” में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. दौरे के दौरान रेल मंत्री सांतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस (18061/62) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

टाटानगर और रांची होकर जयपुर के लिए यह पहली सीधी ट्रेन सेवा

Jamshedpur News:

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव छह जून को कोलकाता के राज्य सचिवालय ””नवान्न”” में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. दौरे के दौरान रेल मंत्री सांतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस (18061/62) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह टाटानगर और रांची से जयपुर के लिए पहली सीधी ट्रेन सेवा होगी. इससे झारखंड, पश्चिम बंगाल और आसपास के यात्रियों की पुरानी मांग पूरी होगी. अब यात्रियों को दिल्ली या प्रयागराज में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे छात्रों, पर्यटकों और व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा. हालांकि रेलवे ने अभी इस ट्रेन का टाइम टेबल जारी नहीं किया है. बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, राज्य के सांसद, विधायक और रेलवे के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे.

टाटानगर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी

टाटानगर होकर जयपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से टाटा के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी. इस ट्रेन को लेकर सिंहभूम चेंबर के अध्यक्ष मानव केडिया, निवर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, राजस्थानी संगठनों ने सांसद विदयुत वरण महतो के माध्यम से रेलमंत्री को पत्र भेज इसकी मांग की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >