पांच राज्यों के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी, इस दिन से होगी संताली भाषा-ओलचिकी की परीक्षा

ऑल इंडिया संताली एजुकेशन काउंसिल (आइसेक) ने संताली भाषा और ओलचिकी लिपि में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षाएं 22 नवंबर से शुरू होंगी और 13 दिसंबर तक चलेंगी.

जमशेदपुर : संताली भाषा और ओलचिकी लिपि में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए अहम खबर है. ऑल इंडिया संताली एजुकेशन काउंसिल (आइसेक) ने वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है. झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में आइसेक की विभिन्न स्तरीय परीक्षाएं एक साथ आयोजित होंगी. इस बार प्राइमरी से लेकर आईए स्तर तक की परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर में चार अलग-अलग तिथियों पर होंगी. परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की गयी है.

प्राइमरी से आईए तक परीक्षा की तारीख तय

आइसेक की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्राइमरी स्तर की परीक्षा 22 नवंबर, मिडिल स्तर की परीक्षा 29 नवंबर, मैट्रिक स्तर की परीक्षा 6 दिसंबर और आईए स्तर की परीक्षा 13 दिसंबर को होगी. पांचों राज्यों में पंजीकृत अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे. आइसेक के निदेशक प्रशासक बिरसा मुर्मू ने परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि काउंसिल की ओर से संताली भाषा और ओलचिकी लिपि को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्तरों की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं.

20 अक्तूबर तक जमा करना होगा परीक्षा फॉर्म

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन और परीक्षा शुल्क जमा करना होगा. इसके लिए 20 अक्टूबर अंतिम तिथि तय की गयी है. परीक्षा फॉर्म (प्रपत्र) आइसेक के प्रधान कार्यालय, करनडीह से प्राप्त किया जा सकता है. आइसेक के निदेशक प्रशासक बिरसा मुर्मू ने बताया कि काउंसिल वर्ष 2004 से राष्ट्रीय स्तर पर प्राइमरी, मिडिल और मैट्रिक की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित करती आ रही है. हर साल इन परीक्षाओं में हजारों छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं. इस वर्ष भी पांच राज्यों के पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए एक साथ परीक्षा आयोजित करने की तैयारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >