Sail football academy trail: सेल फुटबॉल अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 18-19 मई को

जमशेदपुर. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) फुटबॉल अकादमी का ट्रायल रांची में होगा.

जमशेदपुर. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) फुटबॉल अकादमी बोकारो के लिए खिलाड़ियों का प्रारंभिक चयन ट्रायल 18 और 19 मई को जैप-1 डोरंडा में होगा. इसमें भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों का जन्म 01.01.2009 से 31.12.2010 के बीच होना अनिवार्य है. साथ ही खिलाड़ियों (गोलकीपर के अलावा) की ऊंचाई पांच फीट सात इंच व गोलकीपर की ऊंचाई पांच फीट 10 इंच के अलावा दांतों की संख्या 28 होनी चाहिए. ट्रायल के समय खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की ओरिजिनल व फोटो कॉपी और दो फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है. खिलाड़ियों को 18 मई को सुबह सात बजे तक जैप-1 ग्राउंड में मो जसीम खान (9334793288) या रमेश दमाई (7464082091) को रिपोर्ट करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >