14 स्कूलों के 800 से अधिक धुरंधरों के बीच हुआ हुनर का महासंग्राम, इस स्कूल ने मारी बाजी

जमशेदपुर के दयानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल फेस्ट रैप्सोडी 2026 में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया.

जमशेदपुर : दयानंद पब्लिक स्कूल साकची परिसर में ऊर्जा, उत्साह और इनोवेशन का एक अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला. अवसर था स्कूल की ज्योति यूनिट में आयोजित इंटर स्कूल फेस्ट रैप्सोडी 2026 का. सुबह 8:30 बजे से शुरू हुये कार्यक्रम में जमशेदपुर और आसपास के करीब 14 स्कूलों के 800 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इसमें युवा मस्तिष्कों की आइक्यू, क्रिएटिविटी, खेल भावना और लीडरशिप स्किल को अलग-अलग पैमाने पर परखा गया. इसमें सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ओवरऑल विजेता रहा. वहीं, कार्मेल जूनियर कॉलेज प्रथम और केपीएस बर्मामाइंस बना द्वितीय उपविजेता बना.


कार्यक्रम का शुभारंभ करते रवि राज मुर्मू.

फिल्मकार रवि राज ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता व फिल्मकार रवि राज मुर्मू ने दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजीव तलवार और लोयोला स्कूल के रेक्टर रेव. पी. माइकल थाना राजा (जो वर्षों से ज्योति क्लब के मार्गदर्शक रहे हैं) विशेष रूप से उपस्थित थे. स्कूल के शिक्षा समिति के प्रमुख ज्ञान तनेजा ने कहा - इस तरह के आयोजन से ही शहर के बच्चों को फ्यूचर लीडर के तौर पर तैयार करने का प्रयास किया जाता है. प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं की घाेषणा की गयी. सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ओवरऑल विजेता रहा. वहीं, कार्मेल जूनियर कॉलेज प्रथम और केपीएस बर्मामाइंस बना द्वितीय उपविजेता बना.

12 प्रतियोगिताओं में दिखा प्रतिभा का जलवा

रैप्सोडी 2026 में विद्यार्थियों के आइक्यू, प्रेजेंस ऑफ माइंड और टेक्निकल विजन को परखने वाली कुल 12 चुनौतीपूर्ण और आधुनिक स्पर्धाएं शामिल थीं. जावारिस प्रोटोकॉल और प्रोजेक्ट फ्राइडे जैसे इवेंट्स में छात्रों ने डिजिटल इनोवेशन और कोडिंग क्षमता का प्रदर्शन किया. स्टार्क इनिशिएटिव और माइंडस्टोन मैट्रिक्स में विद्यार्थियों ने अपनी त्वरित निर्णय क्षमता, तर्कशक्ति और कॉर्पोरेट-स्टाइल लीडरशिप का लोहा मनवाया. साथ ही बच्चों ने साहित्य व कला के साथ ही संगीत, नृत्य, डिजाइनिंग और फोटोग्राफी के जरिये अपनी अद्भुत रचनात्मकता से निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

एकेडमिक ज्ञान के साथ पैशन को निखारें : रवि

विद्यार्थियों से सीधे संवाद के दौरान रवि राज मुर्मू ने अपने जीवन के अनुभव साझा किये. एफटीआइआइ से फिल्म एडिटिंग की पढ़ाई से लेकर सवांता स्टूडियो की स्थापना और नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम जैसे वैश्विक मंचों पर काम करने की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर खेलकूद, कला और गैर शैक्षणिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sandeep

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >