पूर्वी सिंहभूम के सबर और आदिम जनजाति का होगा विकास, DC ने इस तारीख से प्रखंडों में कैंप लगाने का दिया निर्देश

पूर्वी सिंहभूम के सबर और आदिम जनजाति से जुड़ें लोगों का विकास होगा. इसको लेकर डीसी ने रणनीति तैयार की है. इसको लेकर एक से 13 फरवरी के बीच अलग-अलग प्रखंडों में कैंप लगाकर ऐसे परिवारों को योजनाओं का लाभ दिया जायेगा. इसके लिए पदाधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी गयी है.

By Prabhat Khabar Print Desk | January 15, 2023 2:36 PM

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभमू जिले की सबर एवं आदिम जनजाति के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन ने रणनीति तैयार की है. झारखंड सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए 23 पदाधिकारियों के बीच दायित्व सौंपे गये हैं. एक से 13 फरवरी के बीच अलग-अलग प्रखंडों में कैंप लगा कर ऐसे परिवारों को योजनाओं का लाभ दिया जायेगा. इससे संबंधित एक आदेश डीसी ने जारी किये हैं.

प्रखंडवार लगेंगे कैंप

प्रखंड : परिवार : कैंप

चाकुलिया : 943 : एक फरवरीख् 2023

बहरागोड़ा : 418 : दो फरवरी, 2023

गुड़ाबांदा : 601 : तीन फरवरी, 2023

धालभूमगढ़ : 292 : चार फरवरी, 2023

डुमरिया : 589 : छह फरवरी, 2023

मुसाबनी : 360 : सात फरवरी, 2023

घाटशिला : 431 : आठ फरवरी, 2023

पोटका : 592 : नौ फरवरी, 2023

बोड़ाम : 348 : 10 फरवरी, 2023

पटमदा : 488 : 11 फरवरी, 2023

जमशेदपुर-मानगो : 197 : 13 फरवरी, 2023

Also Read: Tata Steel ने जमशेदपुर के कदमा में खोला ‘जोहार हाट’, जनजातीय उत्पाद के निर्माता खुद बेचेंगे सामान

प्रखंडों में लगने वाले कैंप के लिए इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेवारी

निदेशक, एनइपी : सबर एवं आदिम जनजातियों के इलाकों में सभी योजनाएं प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना निदेशक डीआरडीए : बस्तियों में मनरेगा के तहत 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराना

सिविल सर्जन : सभी टोलों एवं बस्तियों में साप्ताहिक स्वास्थ्य कैंप

उप श्रमायुक्त : कैंप लगाकर मजदूरों का पंजीयन करना

जिला आपूर्ति पदाधिकारी : राशन कार्ड बनवाना, राशन उपलब्ध कराना

डीइओ-डीएसइ : बच्चों की शिक्षा, मिडे डे मील सहित नामांकन, प्रौढ़ शिक्षा

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी : महिलाओं और बच्चों के पोषण की स्थिति, सेनेटरी पैड वितरण

जिला कल्याण पदाधिकारी : रोजगार, शिक्षा के लिए ऋण, वनाधिकार पट्टा

सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा : विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन शिविर

कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल : मुफ्त बिजली कनेक्शन

कार्यपालक अभियंता, पेयजल : नये चापानल, शौचालय निर्माण

अंचल पदाधिकारी : भूमि विवाद समाधान, बंदोबस्ती, आपदा क्षतिपूर्ति

प्रखंड विकास पदाधिकारी : सभी योजनाएं प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना

जिला कृषि पदाधिकारी : किसानों को कृषि तकनीक, फसलों का बीमा

जिला पशुपालन पदाधिकारी : बकरी पालन, सुअर पालन, गाय पालन योजना का लाभ

जिला पंचायती राय पदाधिकारी : प्रखंड समन्वयक, मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाना

जिला सहकारिता पदाधिकारी : लैंपस की स्थापना, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

जिला अग्रणी बैंक : सबका बैंक खाता खुलवाना

जिला खेल पदाधिकारी : बस्तियों में खेल-कूद का प्रोत्साहन

सहायक निदेशक, नियोजनालय : कैंप लगाकर रोजगार मुहैया कराना

जिला परियोजना पदाधिकारी : कैंप लगाकर आधार कार्ड का निर्माण एवं सुधार

प्रोजेक्ट पदाधिकारी : आवासीय योजना, महिला समूह एवं महिला स्वयं सहायता समूह गठन

ई-डिस्ट्रीकल मैनेजर : सभी लोगों, बच्चों और दिव्यांगों का आधार कार्ड बनाना.

Next Article

Exit mobile version