RVS में करवाना है बच्चे का एडमिशन तो नोट कर लें ये तारीख

आरवीएस एकेडमी में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में एडमिशन के लिए फॉर्म मिलना शुरू हो गया है. अभिभावक 17 सितंबर से स्कूल जाकर या ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं.

जमशेदपुर: आरवीएस एकेडमी में नए सत्र में बच्चों के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. स्कूल प्रबंधन ने नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म देने की तारीख की घोषणा कर दी है. अभिभावक 17 सितंबर से स्कूल में जाकर एडमिशन फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे.

सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक मिलेगा फॉर्म

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक एडमिशन फॉर्म दिया जाएगा. फॉर्म की कीमत 300 रुपये तय की गई है. नए सत्र में अपने बच्चों का एडमिशन कराने की तैयारी कर रहे अभिभावक इस तय समय के दौरान स्कूल से फॉर्म ले सकते हैं.

बसाइट से भी ऑनलाइन फॉर्म की सुविधा

अभिभावकों के लिए स्कूल की अधिकृत वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म हासिल करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. यानी जो अभिभावक स्कूल जाकर फॉर्म नहीं लेना चाहते, वे वेबसाइट के माध्यम से भी आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >