Jamshedpur News : मोबाइल चोर को पकड़ने के लिए आरपीएफ ने स्टेशन परिसर की घेराबंदी की, फिर...
टाटानगर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है. यात्री का मोबाइल चोरी होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने स्टेशन परिसर में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया.
टाटानगर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है. यात्री का मोबाइल चोरी होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने स्टेशन परिसर में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान एक व्यक्ति को चोरी के मोबाइल के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया गया. आरोपी की पहचान 40 वर्षीय पिंटू राम के रूप में हुई है, जो बागबेड़ा के कीताडीह का निवासी है. आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है. यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) टाटानगर के पोस्ट कमांडर राकेश मोहन और जीआरपी थाना प्रभारी संतोष कुमार के निर्देशन में एएसआइ बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गयी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.