छूटे स्थानों पर भी जल्द बनेगी सड़क : पूर्णिमा साहू

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस के कंचन नगर में अधूरे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को बर्मामाइंस मंडल के कंचन नगर छठ घाट और कंचन नगर बस्ती का दौरा किया. उन्होंने टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा कराये जा रहे पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण और नाली सफाई कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और इसे समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिया.

पेवर्स ब्लॉक लगाने का काम अधूरादौरे के दौरान स्थानीय निवासियों ने विधायक को बताया कि बस्ती के कुछ हिस्सों में अभी तक पेवर्स ब्लॉक लगाने का काम अधूरा है. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विधायक ने तत्काल टाटा स्टील यूआइएसएल के संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और शेष स्थानों पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने को कहा. अधिकारियों ने भी बचे हुए हिस्सों में काम जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया.

जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

निरीक्षण के बाद विधायक ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी मूलभूत समस्याएं सुनीं. विधायक ने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस अवसर पर भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर राय, शशि सिंह, महेंद्र रजक, प्रदीप मिश्रा, वरुण श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार, संतोष ठाकुर और मिंटू मिश्रा सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev bhardwaj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >