पारडीह में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

जमशेदपुर में पारडीह चौक पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अज्ञात वाहन और मृतक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

जमशेदपुर : पारडीह चौक पर रविवार सुबह पांच बजे हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हालांकि, मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी. पुलिस पहचान करने में जुटी है. जानकारी के अनुसार, युवक पल्सर बाइक से पारडीह की ओर जा रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

पाेस्टमार्टम के लिए भेजा शव

स्थानीय लोगों ने सड़क पर युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. युवक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के पास पहचान से संबंधित कोई स्पष्ट दस्तावेज या जानकारी नहीं मिली है. जिस मोटरसाइकिल से वह जा रहा था, उस पर आगे और पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मृतक की पहचान करना पुलिस के लिए फिलहाल बड़ी चुनौती बनी हुई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही बाइक के इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर वाहन और उसके मालिक की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >