Rfdl National Group Stage Jfc Loss: गोवा से मिली हार के बाद जेएफसी को सेफा के लिए करना होगा इंतजार

रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग (आरएफडीएल) नेशनल ग्रुप स्टेज के एक मैच में जमशेदपुर की टीम को हार का सामना करना पड़ा.

जमशेदपुर. एफसी गोवा की टीम ने मंगलवार को मुंबई के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में खेले गये रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग (आरएफडीएल) नेशनल ग्रुप स्टेज के पुल-ए के एक महत्वपूर्ण मैच में जमशेदपुर एफसी को 4-0 से हराया. जमशेदपुर की हार ने उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की इंतजार और बढ़ा गयी है. जमशेदपुर का चार मैचों में नौ अंक है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जमशेदपुर को एक अंक की आवश्यकता है. जमशेदपुर का अगला मैच चार अप्रैल को डायमंड हार्बर से है. यहां, अगर जेएफसी रिजर्व टीम ड्रॉ भी खेलती है तो, सेमीफाइनल में पहुंच जायेगी. एफसी गोवा के लिए लेबेलो (12वें, 42वें मिनट) ने दो, लालथंगलियाना (27वें) व वेलिंगटन फर्नांडिस (82वें मिनट) ने एक-एक गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >