आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों पर 15 अगस्त से पहले करें नियुक्ति : DC

जमशेदपुर डीसी ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के रिक्त पदों पर 15 अगस्त से पहले नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

उपायुक्त ने जिले के सभी परियोजना क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के रिक्त पदों पर 15 अगस्त से पहले नियुक्ति करने का निर्देश दिया है. सोमवार को डीसी कार्यालय में आयोजित समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में डीसी ने उक्त आदेश दिये.

उन्होंने महिला एवं बाल विकास योजनाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए मनरेगा अभिसरण के तहत चाकुलिया, धालभूमगढ़, घाटशिला, गोलमुरी-सह-जुगसलाई और जमशेदपुर सदर में जल्द भूमि चिह्नित कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. इसके अलावा केंद्रों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य प्राथमिकता से पूरे करने को कहा गया.

पोषण ट्रैकर पर रोज दर्ज होगा केंद्रों का काम

महिला सुपरवाइजर को प्रतिदिन पोषण ट्रैकर ऐप पर केंद्रों के संचालन और लाभुकों की उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश मिला. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत शत-प्रतिशत पात्र महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया. इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >