Raj Aditi win gold medal in national ranking archery tournament : शहर की बेटी राज अदिति ने नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट जीता स्वर्ण पदक

जमशेदपुर. शहर की बेटी राज अदिति ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित करते हुए राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.

जमशेदपुर. शहर की बेटी राज अदिति ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित करते हुए राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. गुजरात के अंबाजी में 20-24 जनवरी तक आयोजित पहली खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला आर्चरी टूर्नामेंट में राज अदिति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. 20 वर्षीय राज अदिति ने जूनियर कंपाउंड वर्ग के फाइनल में दिल्ली को कमोद सैनी को मात देकर यह पदक अपने नाम किया. राज अदिति ने कुल 720 अंक में से 700 अंक अर्जित किये. अदिति को इनाम स्वरूप ढाई लाख रुपये का नकद पुरस्कार व मेडल मिला. कोच रोहित कुमार शर्मा की निगरानी में आर्चरी क्लब बर्मामाइंस में ट्रेनिंग करने वाली राज अदिति इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं. अदिति सीनियर नेशनल और नेशनल गेम्स झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. पदक जीतने के बाद राज अदिति ने प्रभात खबर से बातचीत करते हुए कहा कि वह ओलिंपिक में भारत के लिए पदक जीतना चाहती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >