समीर मोहंती ने शहर के विभिन्न बस्तियों में चलाया जनसंपर्क अभियान

बेलडीह कालीबाड़ी, कदमा, शास्त्रीनगर, सीएच एरिया सोनारी, नामदा बस्ती व सिदगोड़ा में जाकर लोगों से मिले

जमशेदपुर.

झामुमो व इंडिया गठबंधन के जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी समीर मोहंती ने शनिवार को शहर के विभिन्न बस्तियों में जनसंपर्क अभियान चलाया. समीर माेहंती ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी से की. इसके बाद श्री मोहंती ने बेलडीह कालीबाड़ी, कदमा, शास्त्रीनगर, सीएच एरिया सोनारी, नामदा बस्ती व सिदगोड़ा में जाकर लोगों से मिले और लोकसभा चुनाव में उनका समर्थन मांगा. जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने सोनारी सीएच एरिया में रजक समाज के लोगों के साथ बैठक की. उनकी वर्तमान सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक स्थिति को जानने व समझने का प्रयास किया. वहीं नामदा बस्ती में लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना. इस दौरान उन्होंने लोगों से समर्थन भी मांगा. इस अवसर पर हीरे सिंह, अनुज कुमार, प्रमोद लाल, बाबर खान, रोमी सिंह, फिरोज सिंह, दिलावर खान समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >