Jamshedpur News : दलमा बुरू सेंदरा की तैयारी शुरू, जल्द होगी तिथि की घोषणा

Jamshedpur News : परसुडीह क्षेत्र के सरजामदा में शुक्रवार को दलमा बुरू सेंदरा समिति की एक बैठक दलमा राजा राकेश हेंब्रम की अध्यक्षता में की गयी.

सरजामदा में दलमा राजा राकेश हेंब्रम की अगुवाई में हुई सेंदरा समिति की पहली बैठक

Jamshedpur News :

परसुडीह क्षेत्र के सरजामदा में शुक्रवार को दलमा बुरू सेंदरा समिति की एक बैठक दलमा राजा राकेश हेंब्रम की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में इस वर्ष होने वाले दलमा बुरू सेंदरा पर चर्चा की गयी. राकेश हेंब्रम ने कहा कि इसबार भी विगत वर्षों की तरह झारखंड समेत ओडिशा, बंगाल व अन्य राज्यों के दिसुआ सेंदरा वीरों को सेंदरा गिरा सकाम भेजा जायेगा. सेंदरा की तिथि को लेकर मंथन किया जा रहा है.

इसके लिए जल्द ही स्वशासन व्यवस्था के प्रमुख परगना, तोरोप परगना, माझी बाबा, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी व दिसुआ सेंदरा वीरों के साथ चर्चा करने के बाद सेंदरा की तिथि तय की जायेगी. उसके बाद दिसुआ सेंदरा वीरों को निमंत्रण भेजना शुरू कर दिया जायेगा. शुक्रवार को दलमा बुरू सेंदरा समिति के विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रबंधन समिति का गठन किया गया. साथ ही उन्हें जिम्मेदारी दी गयी. बैठक में लाल सिंह गागराई, लिटा बानसिंह, भगत मुर्मू, संपूर्ण सांवैया, राम हांसदा, धानो मार्डी, शांति सिदू समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >