प्रीमियर डिवीजन : जेएफसी रिजर्व ने पीआरएमएफ को 8-0 से रौंदा

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में जमशेदपुर एफसी रिजर्व टीम ने पंडित रघुनाथ

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में जमशेदपुर एफसी रिजर्व टीम ने पंडित रघुनाथ मेमोरियल फाउंडेशन (पीआरएमएफ) को 8-0 से रौंद दिया. जेएफसी के अमजद खान (40वें, 62वें और 63वें) ने हैट्रिक सहित कुल चार गोल किये. इसके अलावा, चावंगथु लालहरियातपुइया ने 24वें मिनट में, ज़ोनुनपुइया ने 41वें मिनट में, प्रीत सोना ने 51वें मिनट में और एल्वीस बास्टिन ने स्टॉपेज टाइम (90 3) में गोल करके जमशेदपुर एफसी रिजर्व को शानदार जीत दिलायी. गुरुवार को ग्रामीण फुटबॉल क्लब का सामना दलमा टाइगर से जेआरडी में दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >