जमशेदपुर .मारपीट के मामले में फरार भुइयांडीह चंडीनगर निवासी कोका भुइयां के घर में मंगलवार को सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ढोल नगाड़े के साथ कोका भुइयां के घर में पहुंची . पुलिस ने घरवालों को हिदायत दी की आगामी 3 मई से पूर्व कोका भुइयां को कोर्ट या थाना में प्रस्तुत होना है. अन्यथा कार्रवाई की जायेगी. उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर 2022 को राहुल कर्मकार से मारपीट के मामले में कोका भुइयां फरार है.
सीतारामडेरा : मारपीट में फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार
मारपीट के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चसपाया इश्तेहार
