टेल्को : ठगी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

टेल्को : ठगी के आरोपी के घर पुलिस ने चस्पाया इस्तेहार

फोटो- 25 टेल्को

जमशेदपुर.

ठगी के फरार आरोपी संदीप कुमार मुखी के कदमा अनिल सूर पथ स्थित आवास पर टेल्को पुलिस ने बुधवार को इश्तेहार चिपकाया. बुधवार को टेल्को पुलिस दल बल के साथ मौके पर गई और डुगडुगी बजा कर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने उसे 17 अक्तूबर तक हाजिर होने को कहा है. तय तिथि में हाजिर नहीं होने पर पुलिस कुर्की के लिए वारंट लेकर आगे की कार्रवाई करेगी. पुलिस ने बताया कि संदीप कुमार मुखी के खिलाफ टेल्को थाना में ठगी और जालसाजी का केस दर्ज है. वह फरार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >