गोलमुरी: फायरिंग के आरोपी की तलाश में छापा, तीन दिनों बाद भी गिरफ्त से दूर

फायरिंग के आरोपी की तलाश में छापा

जमशेदपुर. गोलमुरी थाना अंतर्गत ओल्ड केबुल टाउन रेलवे लाइन के पास हुई फायरिंग के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. पुलिस फायरिंग के आरोपी गोविंदपुर निवासी सुमित यादव उर्फ मुडी, टुइलाडूंगरी निवासी वीरु सिंह और अमरजीत सिंह उर्फ शेट्ठी की तलाश में जुटी है. गोलमुरी पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिये कई जगहों पर छापामारी की. लेकिन पता नहीं चल सका. वारदात के बाद डीएसपी सिटी सुधीर कुमार की अगुवाई में टीम का गठन किया गया है. टीम में गोलमुरी थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश जारी है. मालूम हो कि गत 16 अप्रैल को गोलमुरी ओल्ड केबुल टाउन में युवकों ने संदीप कुमार पर तीन राउंड फायरिंग की थी . पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >