टिंकू हत्याकांड के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार

सोनारी थाना क्षेत्र के खुंटाडीह निवासी अजय शाह उर्फ टिंकू की हत्या मामले में फरार आरोपी आजादनगर निवासी फराज खान के मकान पर सोनारी पुलिस साेमवार को इश्तेहार चिपकाया.

जमशेदपुर :

सोनारी थाना क्षेत्र के खुंटाडीह निवासी अजय शाह उर्फ टिंकू की हत्या मामले में फरार आरोपी आजादनगर निवासी फराज खान के मकान पर सोनारी पुलिस साेमवार को इश्तेहार चिपकाया. इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी बजाकर फराज खान को सरेंडर करने का कहा. 30 दिन के भीतर अगर फराज सरेंडर नहीं करता है तो फिर पुलिस न्यायालय से अभियुक्त के खिलाफ कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत करायेगी.

गौरतलब है कि अजय शाह उर्फ टिंकू अपने सफेद रंग की क्रेटा कार से अपने बच्चों को कदमा स्थित जुस्को स्कूल से छोड़कर अपने घर वापस लौट रहे थे. उसी दौरान सोनारी सी रोड स्थित जोजो पान दुकान के पास गोली मारकर अजय शाह की हत्या कर दी गयी थी. अजय शाह जुगसलाई निवासी मनीष सिंह के गिरोह का सदस्य था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >