शहर के 90 डीजे व माइक संचालकों को नोटिस, भ्रामक गाने बजाने पर होगी कार्रवाई

डीजे संचालकों को पुलिस ने थमाया नोटिश

:: रामनवमी में सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस व प्रशासन पूरी तैयारी कर रही है. इसके लिए डीजे और माइक संचालकों को धारा 149 के तहत नोटिस तामिला कराया जा रहा है. इसके अलावा डीजे व माइक संचालकों से लिखित लिया जा रहा है कि अगर पूजा के दौरान भ्रामक गाना बजेगा, तो उनके खिलाफ पुलिस व प्रशासन कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है. जिला पुलिस द्वारा अब तक शहरी क्षेत्र में 90 डीजे और माइक संचालकों को नोटिस का तामिला कराया गया है. पुलिस व प्रशासन की मानें, तो शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी संपन्न कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है, ताकि पूजा व जुलूस के दौरान किसी तरह की विधि व्यवस्था में गड़बड़ी ना हो. नोटिस का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जायेगी. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर सभी थाना की पुलिस नोटिस तामिला कराने में जुटी है.

थानावार धारा 149 का कराया गया तामिला

थाना सीआरपीसी 149

1. मानगो 04

2. आजादनगर 03

3. उलीडीह 08

4. साकची 04

5. बिष्टुपुर 05

6. कदमा 06

7. सोनारी 03

8. जुगसलाई 04

9. बागबेड़ा 04

10. परसुडीह 03

11. टेल्को 05

12. बिरसानगर 05

13. बर्मामाइंस 11

14. गोविंदपुर 02

15. गोलमुरी 02

16. सीतारामडेरा 07

17. सिदगोड़ा 05

18. एमजीएम 09

कोट:-

रामनवमी के दौरान भ्रामक गाना बजाने पर रोक लगायी गयी है. इसके तहत डीजे और बाइक संचालकों को सीआरपीटी की धारा 149 के तहत नोटिस तामिला कराया जा रहा है.

– किशोर कौशल, एसएसपी, जमशेदपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >