Jamshedpur News : पीएम आवास योजना : 31 मई तक नहीं मिली चाबी, तो अनशन पर बैठेंगे विधायक सरयू राय

Jamshedpur News : बिरसानगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों की चाबी लाभुकों को सौंपने के मुद्दे पर मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर अहम बैठक हुई.

सरयू राय के आवास पर अधिकारियों के साथ हुई लाभुकों की बैठक

अधूरे सड़क, नाली और ड्रेनेज कार्य बने देरी की वजह

बैठक में अधिकारियों और लाभुकों के बीच तीखी बहस

Jamshedpur News :

बिरसानगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों की चाबी लाभुकों को सौंपने के मुद्दे पर मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर अहम बैठक हुई. बैठक में 75 से अधिक लाभुक शामिल हुए. इस दौरान जुडको के प्रोजेक्ट डायरेक्टर/मैनेजर धनंजय कुमार और जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे. बैठक के दौरान कई बार हंगामे की स्थिति भी बनी, क्योंकि लाभुक लंबे समय से चाबी मिलने में हो रही देरी से नाराज थे. बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि योजना क्षेत्र में सड़क, नाली और ड्रेनेज का कार्य अभी अधूरा है. इन बुनियादी कार्यों के पूरा हुए बिना प्रोजेक्ट को जेएनएसी को हैंडओवर नहीं किया जा सकता. प्रोजेक्ट मैनेजर धनंजय कुमार ने बताया कि ड्रेनेज का टेंडर फाइनल हो चुका है और जल्द ही काम शुरू होकर एक माह में पूरा कर लिया जायेगा. वहीं सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत फ्लाई ऐश बिछाने की योजना है.

उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि जब तक सभी आधारभूत सुविधाएं पूरी नहीं हो जातीं, तब तक प्रोजेक्ट को लेना संभव नहीं है. उन्होंने अनुमान जताया कि कार्य पूरा होने में कम से कम एक माह का समय लगेगा. इस पर लाभुकों ने अधिकारियों से स्पष्ट तारीख लिखित में देने की मांग की. अंततः यह सहमति बनी कि 31 मई तक सभी कार्य पूरे कर लिए जायेंगे और उसके बाद एक कार्यक्रम आयोजित कर चाबी सौंपी जायेगी. विधायक सरयू राय ने बैठक में बताया कि उन्होंने पिछले दो दिनों में मंत्री से मुलाकात कर लाभुकों की समस्याओं से अवगत कराया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 31 मई तक मकान तैयार कर चाबी नहीं दी गयी, तो वे 1 जून से अनशन पर बैठेंगे.

आश्वासन की घूंट पीते-पीते कई लोग दुनिया छोड़ गये

लाभुकों का कहना था कि वर्ष 2023 में ही गृह प्रवेश का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब 2026 आ गया और अब तक मकान नहीं मिला. कई लाभुकों ने भावुक होकर कहा कि लंबे इंतजार के कारण कई लोग इस दुनिया में नहीं रहे और अब भी उन्हें सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है.

बिजली मीटर कनेक्शन शुल्क का मुद्दा भी उठा

बैठक में बिजली मीटर कनेक्शन शुल्क का मुद्दा भी उठा. लाभुकों ने बताया कि रांची में मीटर फ्री में दिया गया है. बोकारो में मीटर कनेक्शन के लिए 1500 रुपये लिये गये, जबकि जमशेदपुर में 13600 रुपये चार्ज किया गया. जब योजना एक ही है, तो अलग-अलग शहरों में एक ही योजना के लिए अलग-अलग चार्ज क्यों किये जा रहे हैं. इस संबंध में सरयू राय ने बोकारो के उपायुक्त को फोन किया और उनसे आग्रह किया कि वह उन्हें बताएं कि बोकारो में 1500 रुपये चार्ज लिये गये हैं या नहीं.

मीटिंग में लाभुकों ने मांग रखी कि ऑथॉरिटी उन्हें चाबी दे और जो भी काम बकाया है, उसे पूरा करें. लाभुकों ने प्रोजेक्ट मैनेजर और उप नगर आयुक्त से कहा कि कोई घर में घुसेगा नहीं. लेकिन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >