लेंस, लाइट और क्रिएटिविटी का संगम, छात्रों ने सीखा परफेक्ट शॉट का हुनर

कैनन के विशेषज्ञ अरविंद कुमार ने जमशेदपुर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को एक उभरते हुए करियर के रूप में प्रस्तुत किया. उन्होंने छात्रों को तकनीकी और रचनात्मक गुर सिखाए, साथ ही 10 लाख तक के पुरस्कार जीतने वाली प्रतियोगिता की घोषणा भी की.

जमशेदपुर : आज के बदलते दौर में करियर के विकल्प केवल डॉक्टर, इंजीनियर या पारंपरिक पेशों तक सीमित नहीं हैं. फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी युवाओं के लिए क्रिएटिविटी, टेक्नोलॉजी और रोजगार से जुड़ा एक तेजी से उभरता क्षेत्र है. यह बातें कैनन के एक्सपर्ट अरविंद कुमार ने कहीं.

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर इंटरैक्टिव सत्र

बुधवार को दयानंद पब्लिक स्कूल में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों के साथ ही स्कूल के मीडिया इंचार्ज व अन्य सभी को फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की बारीकियों से अवगत कराया. अरविंद ने बताया - एक प्रभावशाली तस्वीर केवल कैमरे से नहीं, बल्कि सही दृष्टिकोण, तकनीक और रचनात्मक सोच से बनती है.

कैनन के विशेषज्ञ ने सिखाये तकनीकी व रचनात्मक गुर

सत्र का संचालन प्रसिद्ध कंपनी कैनन के विशेषज्ञ अरविंद कुमार द्वारा किया गया. उन्होंने छात्रों को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफ की बारीकियों से अवगत कराया. बताया कि विभिन्न परिस्थितियों और थीम के अनुसार एक प्रभावशाली तस्वीर कैसे खींची जाती है. उन्होंने कैमरे के तीन प्रमुख आधारों लेंस, सेंसर और प्रोसेसर की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया. साथ ही उन्होंने परफेक्ट शॉट के लिए आवश्यक बिंदुओं पर प्रकाश डाला. सत्र के दौरान छात्रों को कैमरे के विभिन्न मोड्स और सेटिंग्स जैसे मोड डायल, क्रिएटिव जोन मोड्स, प्रोग्राम मोड, ऑडियो व वीडियो मोड और एपर्चर स्केल का व्यावहारिक ज्ञान दिया.

फोटोग्राफी विडियोग्राफी के लिए यह है महत्वपूर्ण

सही एंगल : तस्वीर की कहानी तय करने में एंगल का बड़ा योगदान होता है.

उचित प्रकाश : सही रोशनी तस्वीर में सजीवता लाती है.

कंपोजिशन और रूल ऑफ थर्ड्स : विजुअल संतुलन और आकर्षक फ्रेमिंग के लिए रूल ऑफ थर्ड्स का सिद्धांत अत्यंत महत्वपूर्ण है.

10 लाख तक के पुरस्कार जीतने का मौका

छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए सत्र के अंत में बड़ी प्रतियोगिता की घोषणा की गयी. कैनन की ओर से आयोजित फिल्ममेकिंग व फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्र 10 लाख तक के पुरस्कार जीत सकते हैं. इसके लिए प्रतिभागियों को इंडियन मोशन थीम पर आधारित शॉर्ट फिल्म बनानी होगी. इसमें कैनन के इओओस आर6वी मॉडल का उपयोग करना अनिवार्य होगा. कैनन की शोध और विकास तकनीक पर बात करते हुए अरविंद कुमार ने युवाओं को फोटोग्राफी को केवल एक शौक के रूप में नहीं, बल्कि एक सशक्त और रचनात्मक करियर माध्यम के रूप में अपनाने का आह्वान किया. उन्होंने सत्र के समापन पर दयानंद पब्लिक स्कूल प्रबंधन के इस पहल की सराहना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >