जमशेदपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल MGM में चाकू की नोंक पर महिला मरीज से दुष्कर्म

patient raped in mgm hospital of jamshedpur. लौहनगरी जमशेदपुर स्थित कोल्हान प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में एक महिला मरीज से चाकू की नोंक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर स्थित कोल्हान प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में एक महिला मरीज से चाकू की नोंक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. 5 मार्च को 50 साल की महिला से हुए दुष्कर्म का मामला अब सामने आया है. आश्चर्य की बात है कि अस्पताल प्रबंधन को जब इस बारे में जानकारी मिली, तो उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बजाय महिला को अस्पताल से हटा दिया.

पुलिस को जब इस मामले की सूचना मिली, तो उसने पीड़िता को खोज निकाला. परसुडीह थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के बयान पर केस दर्ज किया और इस सिलसिले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साकची के थाना प्रभारी ने एमजीएम अस्पताल में दुष्कर्म के मामले की पुष्टि की. कहा कि पीड़िता के बयान पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जरूरत पड़ने पर अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ होगी.

पीड़िता ने जो बयान पुलिस को दिया है, उसमें उसने बताया है कि अस्पताल के चौथे तल्ले पर मेडिकल वार्ड में उसके अलावा दो अन्य महिला मरीज भी भर्ती थीं. वार्ड में ही चाकू की नोंक पर एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया. उसने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. चूंकि आरोपी के हाथ में चाकू थी, बगल में मौजूद दो अन्य महिला मरीजों ने भी डर से कुछ नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >