Jamshedpur News : परसुडीह : डंप कार को दुकान बना ब्राउन शुगर की करते थे बिक्री, 5 गिरफ्तार

Jamshedpur News : परसुडीह पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने 119 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है.

119 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक वरना कार, 12 चेक बुक, 3 पासबुक, क्रेडिट कार्ड, नौ क्यूआर कोड और चार मोबाइल जब्त

Jamshedpur News :

परसुडीह पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने 119 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. गिरफ्तार होने वालों में अरविंद शर्मा उर्फ कैंडी, हनी स्यांसी, मो. समीर, मो. सब्बीर हुसैन और मो. तौफिक आलम शामिल है. पुलिस ने उनके पास से एक वरना कार, 12 चेक बुक, 3 पासबुक, क्रेडिट कार्ड, नौ क्यूआर कोड और चार मोबाइल जब्त किया है. पूछताछ के बाद सभी को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. उक्त जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने संवाददाता सम्मेलन में दी. बुधवार को एसएसपी कार्यालय के सभागार में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार को सूचना मिली कि संत रोबर्ट स्कूल के पास एक डंप कार में कई युवक बैठ कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और पांच लोगों को माैके से गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार सब्बीर ने बताया कि वे लोग सोनू के इशारे पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का काम करते हैं. इससे होने वाले कमाई की रकम सब्बीर सोनू को भेजता है. पुलिस ने बताया कि कार में बैठने के बाद कई लड़कों गाड़ी लेकर आते थे और ब्राउन शुगर लेकर चले जाते थे. उसमें कई पैडलर और कई नशा करने वाले युवक शामिल रहते थे.

बैंक से संबंधित सभी कागजात सब्बीर के नाम पर

पुलिस ने बताया कि एक डंप कार को सब्बीर ने दुकान बनाया था. अलग-अलग समय में चार-पांच लोग उस कार में बैठ जाता था. उसके बाद जैसे-जैसे ग्राहक आते थे, वे लोग उसे ब्राउन शुगर की पुड़िया बेचते थे. खरीदने वाले क्यूआर कोड पर स्कैन कर रुपये सब्बीर को देते थे. बैंक से संबंधित सभी कागजात सब्बीर के नाम से है. पुलिस ने बताया कि सब्बीर का सुंदरनगर में एक जूता-चप्पल की छोटी सी दुकान है. लेकिन उनके बैंक खाता में पिछले पांच माह में नौ लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है. पुलिस बैंक खाता के बारे में और भी जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने बताया कि सोनू ब्राउन शुगर की बिक्री के लिए अपने रिश्तेदार और दोस्तों की टीम बनाकर काम कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >