परसुडीह : चापड़बाजी के मुख्य आरोपी तुषार सिंह को पुलिस ने थाना से छोड़ा

जमशेदपुर के परसुडीह में चापड़ से हमला करने वाले मुख्य आरोपी तुषार सिंह को पुलिस द्वारा थाना से छोड़े जाने पर पीड़ित परिवार ने जताई कड़ी आपत्ति।

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बारीगोड़ा में धर्मवीर सिंह पर चापड़ से हमला और उसके घर में तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी राहरगोड़ा निवासी तुषार सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को थाना से छोड़ दिया. तुषार सिंह को पुलिस ने बुधवार की रात हिरासत में लिया था. उसकी गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को उसे छोड़ने को लेकर हाई लेवल पैरवी चलती रही. अंतत: शुक्रवार को पुलिस ने तुषार सिंह को छोड़ दिया. इधर, तुषार सिंह का थाना से छोड़े जाने पर पीड़ित परिवार ने आपत्ति जतायी है. धर्मवीर सिंह के पिता मुन्ना सिंह ने कहा कि गत 17 जून को तुषार सिंह व उसके साथियों ने बेटे को घर के पास से अगवा कर सामुदायिक मैदान में ले जाकर चापड़ से हमला कर अधमरा कर दिया था. हमलोगों ने इसकी शिकायत परसुडीह थाना में की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. इसकी वजह से उनलोगों का मन बढ़ा हुआ है और गत बुधवार की रात पुन: तुषार सिंह व उसके साथियों ने हमारे घर में घुसकर तोड़फोड़ की. इस दौरान मेरी बेटी और पत्नी के साथ गाली-गलौज की. वे लोग केस वापस लेने की धमकी दे रहे थे. इस दौरान आसपास के लोगों के साथ भी उनलोगों ने मारपीट की.

मुन्ना सिंह ने बताया कि बुधवार की रात घर में तोड़फोड़ की शिकायत परसुडीह थाना में करने पर पुलिस ने शिकायत लेने से इनकार कर दिया था. शनिवार को इस मामले में एसएसपी से मिलकर शिकायत करेंगे. मालूम हो कि 17 जून को धर्मवीर सिंह पर चापड़ से हमला मामले में परसुडीह थाना की पुलिस ने गुरुवार को आरोपी राज गबरु, विवेक कुमार और एक नाबालिग को पकड़ा. पुलिस ने राज गबरु और विवेक कुमार को जेल भेज दिया. जबकि नाबालिग को रिमांड होम भेजा. पुलिस ने इस मामले में चापड़बाजी और तोड़ फोड़ के मुख्य आरोपी तुषार सिंह को भी उसके घर से हिरासत में लिया था.

चापड़ से हमला के मुख्य आरोपी को थाना से छोड़े जाने की मुझे इसकी जानकारी नहीं है. इसकी जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगा.- एहतेशाम वकारिब, एसएसपी, जमशेदपुर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >