Jamshedpur News : परसुडीह : सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने पर ठेकेदार को लगायी फटकार

Jamshedpur News : परसुडीह क्षेत्र के सरजामदा शिव मंदिर से बाबनगोड़ा चौक तक करीब साढ़े तीन किमी पीसीसी सड़क का निर्माण 2.84 करोड़ की लागत से किया जा रहा है.

जेई व जिप सदस्य ने सरजामदा शिव मंदिर से बाबनगोड़ा चौक तक बनने वाली सड़क का किया निरीक्षण

2.84 करोड़ की लागत से हो रहा है साढ़े तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण

Jamshedpur News :

परसुडीह क्षेत्र के सरजामदा शिव मंदिर से बाबनगोड़ा चौक तक करीब साढ़े तीन किमी पीसीसी सड़क का निर्माण 2.84 करोड़ की लागत से किया जा रहा है.सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने पर ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों ने जेई शिशिर कुमार और जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति को स्थल पर बुलाया और निर्माण कार्य की जांच करने की मांग की. इस दौरान कई जगहों पर निर्माण कार्य की जांच की गयी. जिसमें ग्रामीणों की शिकायत को सही पायी गयी. जिसके बाद जेई और जिप सदस्य ने ठेकेदार को डांट-फटकार लगायी और दो दिनों के अंदर अनियमितता को दुरुस्त करने का आदेश दिया. जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति ने बताया कि ग्रामीणों ने पहले भी घटिया निर्माण की शिकायत की थी. उस समय भी ठेकेदार को फटकार लगायी गयी थी, बावजूद इसके निर्माण कार्य में फिर से अनियमितता बरतने से ग्रामीणों में आक्रोश है. ठेकेदार 8 इंच मोटाई की जगह 6 इंच ही ढलाई कर रहा है.

कोट…

ठेकेदार को 2 दिनों के अंदर पीसीसी सड़क को पुन: दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है. फिर से अनियमितता बरती गयी, तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. निर्माण कार्य में अनियमितता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जायेगी.

शिविर कुमार, जेई, आरईओ विभागB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >