Jamshedpur News : परसुडीह : सरजामदा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर केस दर्ज

Jamshedpur News : परसुडीह के सरजामदा नाला के पास सरकारी जमीन के अतिक्रमण को लेकर जमशेदपुर अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने परसुडीह थाना में केस दर्ज कराया है.

सीओ ने तीन लोगों को बताया आरोपी, पुलिस ने शुरू की जांच

Jamshedpur News :

परसुडीह के सरजामदा नाला के पास सरकारी जमीन के अतिक्रमण को लेकर जमशेदपुर अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने परसुडीह थाना में केस दर्ज कराया है. सीओ जमशेदपुर ने इस मामले में सूरज महतो उर्फ पटल महतो, संतू महतो और जानकी देवी को अभियुक्त बनाया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि जमशेदपुर अंचल कार्यालय ने बुधवार को परसुडीह क्षेत्र के सरजामदा में सरकारी जमीन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. अंचल कार्यालय ने सरजामदा मौजा के खाता नंबर-479, प्लॉट नंबर-1255 का कुल रकवा 1.01 एकड़ सरकारी भूमि से अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर हटाया. अंचल कार्यालय ने उक्त सरकारी भूमि को पूर्व में भी अतिक्रमण मुक्त कराया था. लेकिन सूरज महतो उर्फ पटल महतो व संटू महतो, पिता-दिलीप महतो तथा जानकी देवी, पति-नवीन साह के द्वारा उक्त भूमि पर पुनः अतिक्रमण किया जा रहा था. जिसके बाद केस दर्ज कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >