जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रकाश व्यवस्था की समस्या को दूर करते हुए पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा ने अपने निजी खर्च से चार एलइडी ट्यूब लाइट और परिसर के बाहर एक हैलोजन लाइट लगवायी. हाल ही में आयोजित बैठक में प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी ने कक्षा और परिसर में अंधेरे की समस्या उठाई थी, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पंसस झरना मिश्रा ने यह पहल की. लाइटें लगने से अब विद्यार्थियों को पढ़ाई का बेहतर वातावरण मिलेगा, शिक्षकों को पठन-पाठन में सहूलियत होगी. झरना मिश्रा ने आश्वासन दिया कि वे विद्यालय की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयासरत रहेंगी. मौके पर पंसस सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडेय, सीमा पांडेय व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.
00 पंसस झरना मिश्रा ने निजी खर्च से विद्यालय में लगवायी लाइट

पंसस झरना मिश्रा ने निजी खर्च से विद्यालय में लाइटें लगवाई | Prabhat Khabar Network
Copied link
जमशेदपुर के प्राथमिक विद्यालय में पंसस झरना मिश्रा ने अपने निजी खर्च से लाइटें लगवाई हैं, जिससे छात्रों को बेहतर पढ़ाई का माहौल मिलेगा.