ए डिवीजन : पंकज की हैट्रिक से जेएफए की शानदार जीत

जमशेदपुर. टिनप्लेट मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन ग्रुप-बी के एक मैच में जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी (जेएफए) की टीम ने स्माइल क्लब कुतिमाकली को 3-0 से हराया.

जमशेदपुर. टिनप्लेट मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन ग्रुप-बी के एक मैच में जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी (जेएफए) की टीम ने स्माइल क्लब कुतिमाकली को 3-0 से हराया. जेएफए की जीत के हीरो पंकज कुमार हांसदा रहे. पंकज कुमार (35वें, 49वें और 59वें) ने हैट्रिक गोल किया. जेएसए लीग आज खेले जायेंगे चार मैच जमशेदुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित जेएसए फुटबॉल लीग में रविवार को कुल चार मैच खेले जायेंगे. टेल्को सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा स्टील का सामना पंडित रघुनाथ मेमोरियल फाउंडेशन से होगा. गोपाल मैदान में स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर व न्यू ब्वॉयज क्लब के बीच मैच होगा. टिनप्लेट में अर्बन सर्विसेज और मोहम्मडन स्पोर्टिंग का मैच होगा. आर्मरी मैदान में डोबो संग्राम संघ और अंबेडकर फुटबॉल क्लब की टीम आमने-सामने होगी. सभी मुकाबले दोपहर साढे़ तीन बजे से शुरू होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >